Tuesday, 12 December 2017

छत्रपती शिवाजी महाराज शेतकरी सन्मान योजना उस्मानाबाद जिले के 34 हजार 599 किसानों का 175 करोड 10 लाख रुपयों का कर्ज माफ


उस्मानाबाद, दि. 12 : राज्य सरकार ने छत्रपती शिवाजी महाराज शेतकरी सन्मान योजना का निर्णय लेकर कर्जदार किसानों के जीवन के दु:खो का भार हलका करने का प्रयास किया है ।  इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों के 1 लाख 50 हजार रुपयों तक तो नियमित रुप से कर्ज अदा करनेवाले किसानों को प्रोत्साहन पर रक्कम देने के लिए सरकार प्रयत्नशील है ।  उस्मानाबाद जिले मे कुल 82 हजार 538 किसान इस योजना के अंतर्गत पात्र ठहरे है । इसमे से अभी तक 34 हजार 599 किसानों को 175 करोड 10 लाख  47 हजार 294 रुपये कर्जमाफी दी गई है । जिले मे डिसेंबर, 2017 से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की सुरुवात हुई है और यह आखरी चरण मे है । 
छत्रपती शिवाजी महाराज शेतकरी सन्मान योजना के अंतर्गत उस्मानाबाद जिले के अनियमित रुप से कर्ज अदा करनेवाले  कुल 23 हजार 129  किसानों के खातों मे 148 करोड 90 तथा प्रोत्साहनपर कर्जदार कुल 11 हजार 470 किसानों के खातो मे 26 करोड 19 लाख रुपये जमा किए गए है ।  
छत्रपती शिवाजी महाराज शेतकरी सन्मान योजना के अंतर्गत किसानों की कर्जमाफी के ऑनलाईन आवेदन करने के बाद प्रशासन और बँक के स्तर पर कर्जो की जांच करके सूचना एवम तंत्रज्ञान विभाग की ओरसे पात्र लाभार्थी किसानों की ग्रीन लिस्ट बँकों को दी गई है । इस लिस्ट के अनुसार बँको की ओर से संबंधित किसानों के खातों मे कर्जमाफी और प्रोत्साहनपर फायदे की रकम हस्तांतरीत की गई है । जिन किसानों कर्जमाफी और प्रोत्साहन पर रकम का फायदा बँको की ओर से सीधे तोर पर दिया जा रहा है । उन्हे बँक की ओर से किसानों के नोंदणीकृत टेलिफोन से एसएमएस भेजा जाएगा ।  
जिन किसानों की ऑनलाईन आवेदन भरते समय या बँक की जानीब से कर्ज के बारे में जानकारी भरते समय कुछ गलतियॉं  हो गई हो ऐसे किसानों को जानकारी तहसील स्तरीय समिती की निगराणी में दुरुस्त करने काम हो रहा है ।  जिसके फलस्वरुप बाकी बचे हुए सभी पात्र किसान इस योजना से वंचित नही रहेंगे ।  साथही किसानों इस योजना का पुरी तरह से फायदा देने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से पुरी सावधानी बरती जा रही है ।